राष्ट्रीय महाभियान: 2050 तक विश्व हैप्पीनेस इंडेक्स में प्रथम स्थान!

मात्र आधा घंटा लगाकर १०० % स्वस्थ-तेजस्वी-करोड़पति बनने हेतु संकल्प

"कोई भी कार्य जब निष्ठा पूर्वक निरंतरता के साथ किया जाता है तो वह आदत बन जाता है और अच्छी आदतों से ही मनुष्य, परिवार, समाज और कोई देश सशक्त बनता है।"

आवश्यक निर्देश: नीचे दिए गए सभी संकल्प पीडीएफ दस्तावेज़ (पृष्ठ 2) के अनुसार अक्षरशः (Word-for-Word) सम्मिलित किए गए हैं। इन नियमों का पालन ही 25 वर्षों में आपको १००% स्वस्थ, तेजस्वी और करोड़पति बनाएगा।
1

रात को 10 बजे तक प्रत्येक दशा में सो जाउंगा (रात में सोने के लिए घड़ी में अलार्म लगाना है)

2

प्रातः 5 बजे से पहले किसी भी दशा में बिस्तर छोड़ दूंगा

3

चूंकि मुझे संतुलित और प्रभावशाली व्यक्ति बनना है अतः जीवन प्रबंधन के सभी "पांच F - Faith, Family, Friends, Fitness and Finance" को एक समान महत्व प्रदान करूंगा

4

मुझे ब्रह्मांड में विद्यमान सारी सुख, सुविधाएं एवं ऐश्वर्य चाहिए हैं परन्तु मैं उसके लायक बनकर ही उनका उपभोग करूंगा

5

मैं शरीर नहीं वरन यह शरीर मेरा है. मैं सच्चिदानंद स्वरुप आत्मा हूँ. मुझमें ईश्वर की समस्त शक्तियां विद्यमान हैं. इस अद्भुत मनुष्य जीवन को देने के लिए ईश्वर का हृदय से आभार है.

6

मैं ध्यान रखूंगा कि चरित्र में एक छोटा सा भी दाग लगने न पाए क्योंकि मैंने सुना है कि दूध के बड़े से कढ़ाव में एक बूँद निम्बू की पड़ जाने पर वह फट जाता है और उसे पुनः दूध नहीं बनाया जा सकता है. ऐसे ही मेरा जीवन भी बहुत महत्वपूर्ण है, बहुत संभल कर चलूँगा. एक शायर ने ठीक ही कहा है –
"बस एक ही कदम ग़लत पड़ा था शौके यार में, तमाम उम्र ज़िंदगी मुझे ढूँढती रही."

7

सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक किस समय क्या करना है, चार्ट के अनुसार चलूँगा

8

भोजन के प्रत्येक कौर को ३२ बार चबाऊंगा ताकि दांतों का काम आँतों को न करना पड़े

9

योग का कम से कम एक आसन और एक प्राणायाम प्रतिदिन अवश्य करूंगा

10

प्रातः बिस्तर छोड़ने और रात्रि सोने से पहले पांच – पांच मिनट के लिए मेडिटेशन अवश्य करूंगा

11

शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक पोटेंशियल ऑफ़ हाइड्रोजन (PH) फैक्टर की जानकारी लेकर 7 से अधिक फैक्टर वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करूंगा जिससे मेरा शरीर स्वस्थ और बलिष्ठ हो.

12

भूख लगने पर ही भोजन करने की आदत डालूँगा प्रतिदिन तीन लीटर पानी अवश्य पीयूँगा

13

सेल्फ हेल्प बुक यानी कोर्स के अतिरिक्त किसी अच्छी पुस्तक को पांच मिनट अवश्य पढूंगा

14

मैं अपने शरीर का गुलाम नहीं वरन उसका स्वामी बन कर उस पर शासन करूंगा

15

दिन में किसी भी कार्य को करते समय प्रसन्न मुद्रा बनाए रखूंगा और कम से कम एक बार खुल कर ठहाका लगाकर हंसूँगा जिससे शरीर की समस्त बहत्तर हजार नस – नाड़ियां स्वस्थ हो जाती हैं.

16

हमेशा सत्य का साथ दूंगा और जीवन में संतोष को अपना साथी बनाऊंगा

17

अपने जीवन में किसी भी प्रकार का कोई नशा कभी भी नहीं करूंगा

18

मोबाइल का प्रयोग आवश्यकतानुसार ही और कम से कम करूंगा

19

भोजन करते समय तो मोबाइल एवं टीवी का उपयोग बिलकुल नहीं करूंगा

20

प्रतिदिन पार्क या मैदान में कुछ भी गेम खेलने के लिए एक घंटे का समय अवश्य निश्चित करूंगा

21

मैं नौकरी मांगने वाला नहीं वरन नौकरी देने वाला बनने का प्रयास करूँगा

22

मेरा देश भारत वर्ष मेरे लिए हमेशा प्रथम यानि सर्वोच्च स्थान पर रहेगा

23

प्रतिदिन उपलब्ध पैसों में से कुछ न कुछ की बचत करके म्यूचुअल फंड में निवेश अवश्य करूंगा ताकि अपने गुल्लक की छोटी छोटी बचत से 25 वर्षों में कम से कम करोड़पति बन सकूं

24

सोने से पहले प्रतिदिन ऑनलाइन सिस्टम पर दैनिक कार्य की रिपोर्टिंग अवश्य करूंगा.

jvsoup foundation • हेल्पलाइन: +91-9412296121

ऑनलाइन निःशुल्क पंजीकरण कराएँ एवं आज ही से अपने जीवन में इस सिस्टम को प्रारंभ करें।

ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें
व्हाट्सएप कॉल करें